आगरा न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय संजय कुमार मलिक द्वारा पौधारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष संजय कुमार मलिक ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Also Read – विरोधाभासी बयानों और साक्ष्यों के अभाव में पॉक्सो एक्ट का आरोपी बरी

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि भावी पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारी माननीय अमरजीत (अपर जिला जज), माननीय कुंदन किशोर (अपर जिला जज), माननीय शारिब अली (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव माननीय दिव्या चौधरी उपस्थित रहीं।

Also Read – आगरा में चैक अनादृत होने के मामले में दोषी को एक वर्ष की कैद और 20 लाख का जुर्माना

इसके साथ ही न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी परिसर में पौधे लगाए।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि पर्यावरण के संरक्षण और इन पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा की प्रभारी सचिव द्वारा आम जनता से भी यह अपील की गई कि सभी नागरिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करें।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *