आगरा ।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों और जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय संजय कुमार मलिक आगरा के आदेशानुसार आगरा जनपद के समस्त लॉ कॉलेजों के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अदालती कामकाज की व्यावहारिक विधिक प्रक्रियाओं और विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों से सीधे तौर पर अवगत कराना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-प्रथम ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि जनपद आगरा के सभी लॉ कॉलेजों के विधि छात्रों से इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक छात्रों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पूरे करने होंगे।
Also Read – डॉ. आंबेडकर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तारीख घोषित, तीन जून को होगा मतदान

इस इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं:
* आवेदन की अंतिम तिथि: इंटर्नशिप कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है. इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
* आवेदन की प्रक्रिया: जो भी विधि छात्र इस ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप को करने के इच्छुक हैं, उन्हें प्राधिकरण द्वारा निर्धारित प्रारूप यानी फॉर्म पर अपनी पूरी और सही जानकारी भरनी होगी।
* विभागाध्यक्ष की संस्तुति अनिवार्य: आवेदन की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रामाणिक बनाने के लिए आवेदन पत्र को छात्र के संबंधित लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष (एचओडी) से संस्तुति यानी रिकमेंडेशन कराना अनिवार्य किया गया है. बिना संस्तुति के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
* आवेदन जमा करने के माध्यम: छात्र अपनी पूरी तरह से भरी हुई विधिक अर्जी और आवश्यक दस्तावेजों को तीन अलग-अलग माध्यमों से जमा करा सकते हैं. छात्र इसे ई-मेल आईडी dcagr@allahabadhighcourt.in पर भेज सकते हैं, या फिर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं।
इसके अलावा, छात्र व्यक्तिगत रूप से भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कार्यालय में स्वयं जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




