आगरा।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से संबद्ध एडवोकेट एसोसिएशन आगरा का वार्षिक चुनाव दीवानी कचहरी आगरा स्थित मस्जिद के पास अधिवक्ता भवन में संपन्न हुआ।
यह चुनाव बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मॉडल बायोलॉज के नियमों के अधीन चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी द्वारा पूरी तरह निष्पक्ष रूप से कराया गया।
चुनाव में बार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना।
इस नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर गोविंद शरण बघेल और सचिव पद पर विष्णु कुमार सक्सेना को चुना गया है। इसके अलावा विशाल सिंह तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लोकेश कुमार शर्मा, अमित सिंह, श्री भगवान शर्मा और नरेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में संदीप कुमार यादव, सौरभ बघेल, विनय कुमार शर्मा, लायक वर्मा, रामबाबू शर्मा, राजेश कुमार और आरती अग्रवाल का चयन हुआ है।
कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर कुलदीप सिंह, आयुष गॉड, मन्नू श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, तेजस्विनी अग्रवाल और कुमारी सविता को मनोनीत किया गया है।

संस्था के संरक्षक अरुण पचौरी, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता और एल्डर कमेटी के सदस्य विजय वर्मा व विजयपाल सिंह यादव द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रमाण पत्र ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बार एसोसिएशन की उन्नति और अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा, महासचिव राजेंद्र गुप्ता, धीरज, हरजीत अरोड़ा, देवेंद्र वर्मा, बी एस फौजदार, नारायण सिंह और एमपी सिंह बघेल सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनका वहां स्वागत भी किया गया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin

- एडवोकेट एसोसिएशन आगरा की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई, गोविंद शरण बघेल बने अध्यक्ष - May 17, 2026
- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026




