आगरा में चल रहे राणा सांगा केस में अब 19 जनवरी को होगी बहस

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

आगरा न्यायालय में चल रहे राणा सांगा केस (सिविल रिवीजन संख्या-119/2025, अजय प्रताप सिंह आदि बनाम अखिलेश यादव आदि) की सुनवाई आज एम पी/एमएलए कोर्ट/ए डी जे-19 माननीय लोकेश कुमार की अदालत में हुई।

माननीय न्यायालय ने मामले में आदेश 1 नियम 8 सीपीसी पर बहस के लिए अगली तारीख 19 जनवरी निर्धारित की है।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने सुनवाई के बाद बताया कि आज मूल पत्रावली माननीय न्यायालय में प्रस्तुत हुई। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब 19 जनवरी को ‘आदेश 1 नियम 8 सिविल प्रक्रिया संहिता’ (सीपीसी) के तहत बहस के लिए तिथि नियत की है।

Also Read – चेक डिसऑनर केस: स्टॉप पेमेंट के तकनीकी आधार पर आरोपी बरी

यह नियम प्रतिनिधि वाद (Representative Suit) से संबंधित है, जिसका अर्थ है कि बहस इस बात पर केंद्रित होगी कि क्या कुछ व्यक्तियों को सभी हितधारकों की ओर से केस लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए।

आज की सुनवाई के दौरान, वादी पक्ष से अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह और विपक्ष से अधिवक्ता रईसुद्दीन और राजेन्द्र प्रसाद न्यायालय में उपस्थित रहे।

यह मामला आगे की कार्यवाही के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आ गया है, क्योंकि 19 जनवरी को होने वाली बहस केस की दिशा तय कर सकती है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *