आगरा:
चेक बाउंस होने के एक मामले में, एसीजेएम-6 की अदालत ने सतीश कुमार उर्फ सतीश चौधरी (निवासी सरोठ, सादाबाद, हाथरस) को दोषी मानते हुए एक साल की कैद और 32 लाख रुपये के भारी जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह मामला तब शुरू हुआ जब कमलेश चंद (निवासी अंबेडकर नगर, आगरा) ने अपने वकील चेतन चौहान के जरिए अदालत में शिकायत दर्ज कराई।
Also Read – मोबाइल लूट के आरोपी हुए रिहा, पुलिस का ‘गुडवर्क’ अदालत में हुआ फुस्स

कमलेश ने बताया कि उन्होंने 12 मार्च 2015 को अपनी जमीन मोजा नरायच में 20 लाख रुपये में आरोपी सतीश कुमार और अन्य लोगों को बेची थी।
जमीन के बदले में सतीश ने कमलेश को कुल 20 लाख रुपये के तीन चेक दिए थे: दो चेक 7-7 लाख रुपये के और एक चेक 6 लाख रुपये का।
जब कमलेश ने इन चेकों को भुगतान के लिए अपने बैंक में जमा किया, तो वे बाउंस हो गए।
अदालत ने कमलेश के वकील के तर्कों को स्वीकार करते हुए आरोपी सतीश कुमार को दोषी पाया और उसे यह सजा सुनाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




