आगरा।
थाना डौकी के प्रभारी और उनके साथियों द्वारा अधिवक्ता कुलदीप राजपूत के घर में घुसकर की गई कथित अभद्रता के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी सिविल कोर्ट, आगरा के गेट नंबर 2 पर जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सुबह 11 बजे कोर्ट परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में धरना स्थल पर बैठ गए।
धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है और कानून की धज्जियाँ उड़ा रही है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जब तक ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, इसलिए इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।
Also Read – दुराचार एवं अपहरण के आरोपी बरी, पीड़िता के बयानों में था विरोधाभास

प्रदर्शन स्थल पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, लेकिन अधिवक्ताओं ने धरना स्थल से पुलिस बल को हटा दिया। पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश नजर आया।
पुलिस कमिश्नर, आगरा ने इस मामले में एसीपी लोहामंडी, मयंक तिवारी को अधिवक्ताओं से बातचीत करने के लिए भेजा। एसीपी मयंक तिवारी ने धरना स्थल पर मौजूद पीड़ित अधिवक्ता कुलदीप राजपूत से घटना की पूरी जानकारी ली।

घटनाक्रम सुनने के बाद, एसीपी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर 24 घंटे में इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
धरने का संचालन संयुक्त रूप से संघर्ष समिति के प्रवक्ता अधर कुमार शर्मा और सचिव मुकेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
Also Read – खेत में गाय चराने का विरोध करने पर गोली मारने के आरोपी की जमानत खारिज

इस धरने में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के संयोजक मनीष कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र लाखन, यूनाइटेड बार के सचिव अनूप कुमार शर्मा, डॉ. अजीत सिंह, विजेंदर राठौर, कर्मवीर सिकरवार, आबिद खान, पूरन सिंह राजपूत, बंटी सिकरवार, लोकेश शर्मा, नौशाद अहमद, रोहतान सिंह, आनंद शर्मा, देवेंद्र निषाद, अजय सिंह, फैजल जमीर और रौनक ठाकुर सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




