आगरा/प्रयागराज:
इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस (वाद संख्या 17) को प्रतिनिधि वाद बनाए जाने के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई विशेष अपील पर अब 3 सितंबर को सुनवाई होगी।
इस अपील को सिविल वाद संख्या 7 के अधिवक्ताओं, अजय प्रताप सिंह और अनिल कुमार सिंह ने दायर किया है।
Also Read – आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना के लिए आंदोलन की रूपरेखा पर होगी चर्चा

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ ने इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेज दिया है, ताकि एक नई पीठ का गठन किया जा सके।

इस विशेष अपील में वाद संख्या 17 को प्रतिनिधि वाद बनाए जाने के आदेश को चुनौती दी गई है, और इसकी सुनवाई का सभी को इंतजार है।
यह मामला श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में एक नया मोड़ लाता दिख रहा है, और अब देखना यह होगा कि 3 सितंबर को कोर्ट इस पर क्या फैसला लेती है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026
- 11885 बोतल कोडीन कफ सीरप की तस्करी के आरोपियों को राहत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत - February 4, 2026








1 thought on “इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में विशेष अपील दाखिल, 3 सितंबर को होगी सुनवाई”