आगरा/प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ३ जुलाई ।
यूपीपीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा में 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां बदले जाने के आरोप से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई।
पूर्व चीफ जस्टिस गोविंद माथुर की अध्यक्षता वाले आयोग ने कोर्ट के समक्ष एक सीलबंद रिपोर्ट पेश की। इस मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को निर्धारित की गई है।
यह याचिका अभ्यर्थी श्रवण पांडेय ने दाखिल की है, जिन्होंने यूपी पीसीएस जे 2022 की मुख्य परीक्षा को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है और उनके अंकों में बदलाव किया गया है।
Also Read – यूपी पीसीएस -जे 2022 मुख्य परीक्षा में कॉपी बदलने का मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर 2024 को अनियमितताओं की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया था। कोर्ट ने पूर्व चीफ जस्टिस गोविंद माथुर को इस आयोग का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था और आयोग से 31 मई 2025 तक अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का अनुरोध किया था।
आज मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता और जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की डबल बेंच में हुई।
अब सभी की निगाहें 9 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जब इस महत्वपूर्ण मामले में आगे की कार्यवाही होगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026
- 11885 बोतल कोडीन कफ सीरप की तस्करी के आरोपियों को राहत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत - February 4, 2026








1 thought on “यूपीपीसीएस-जे 2022 मुख्य परीक्षा में कॉपी बदलने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख 9 जुलाई”