आगरा १३ मई ।
कानून की ख़बरों के क्षेत्र में विश्वसनीय व्हाट्स एप चैनल और पोर्टल “क़ानून आज तक” की संपादकीय टीम ने मंगलवार को दीवानी परिसर में जिला जज आगरा के चैम्बर में नवागत माननीय संजय कुमार मलिक से भेंट की और उनका दुशाला और इलायची माला पहनाकर स्वागत किया ।
“कानून आज तक” के लीगल गुरु वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र वार्ष्णेय, “कानून आज तक” के प्रधान संपादक और अधिवक्ता विवेक कुमार जैन ,वरिष्ठ अधिवक्ता चंदन सिंह राजपूत और वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कुमार ने इस अवसर पर जिला जज को आगरा पद भार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनका भव्य स्वागत किया ।


वर्ष 1974 में जन्मे माननीय संजय कुमार मलिक मूल रूप से मेरठ के निवासी है । आप की प्रारंभिक शिक्षा भी मेरठ से ही हुई है । आप वर्ष 2011 बैच के एच जेएस (हायर ज्यूडिशियल सर्विस) है और बागपत से स्थानांतरित हो आगरा आये है । नवागत जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की एडीजे के रूप में प्रथम नियुक्ति जनपद फर्रुखाबाद में वर्ष 2011 में हुई। उसके उपरांत उनकी कौशांबी और झाँसी में भी एडीजे के पद पर तैनाती रही थी । जिला जज के रूप मे प्रोन्नति मिलने के उपरांत वह जनपद झांसी एवं अलीगढ़ में परिवार न्यायाधीश के रूप में तैनात रहे।


जिला जज के रूप में सिद्धार्थ नगर एवं बागपत में तैनाती उपरांत उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर आगरा जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कार्यभार ग्रहण किया है । आगरा की मान्यता हैं कि आगरा जैसे जनपद में तैनात जिला जज की ज्यादातर प्रोन्नति हाईकोर्ट जज के रूप मे होती है।
इस दौरान जनपद न्यायालय कें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेंद्र गहलौत भी उपस्थित रहें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026








2 thoughts on ““क़ानून आज तक“ की संपादकीय टीम ने किया आगरा के नवागत जिला जज़ मा .संजय कुमार मलिक का स्वागत”