शौच हेतु खेत में गए बालक को आरोपी ने दबोच कर किया था जघन्य कृत्य
आगरा 20 फ़रवरी ।
बालक से अप्राकृतिक कृत्य एवं पॉक्सो एक्ट के मामले मे आरोपित संजय पुत्र बियानिया उर्फ मदन निवासी मोहल्ला शिवपुरी, थाना फतेहपुर सीकरी को दोषी पाते हुये विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय परवेज अख्तर नें 5 वर्ष कैद एवं दस हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है ।
थाना फतेहपुर सीकरी में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा का पुत्र 24 अगस्त 21 की दोपहर दो बजे खेत में शौच करने गया था । तभी आरोपी संजय पुत्र बियानिया उर्फ मदन निवासी मोहल्ला शिवपुरी, थाना फतेहपुर सीकरी ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया ।
Also Read – अधिवक्ता संशोधन बिल में अधिवक्ताओं के खिलाफ लाये संशोधनों को पारित नही होने दिया जायेगा: प्रशांत सिंह अटल

वादी की तहरीर पर पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 20 अक्टूबर 21 को उसके विरुद्ध आरोप पत्र अदालत में प्रेषित किया।
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय परवेज अख्तर ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं विशेष अभियोजन अधिकारी माधव शर्मा के तर्क पर आरोपी संजय को दोषी पाते हुये 5 वर्ष कैद एवं 10 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी पंजाब निवासी जगतार को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया फैसला - March 27, 2026
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026







