आगरा 12 फरवरी ।
दहेज उत्पीड़न, हत्या प्रयास एवं अन्य धारा में आरोपितों का पक्ष जाननें हेतु एसीजेएम 10 माननीय मो.साजिद ने उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादनी मुकदमा श्रीमती रानी पुत्री रामजीलाल निवासनी ग्राम नोनी थाना जगनेर की शादी विपक्षी अवधेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मेरथा, थाना रूपवास, जिला भरतपुर के साथ 23 अप्रेल 24 को हुई थी ।
वादनी के अनुसार उसका पति कार की मांग हेतु उसे उत्पीड़ित करता था। उसकी उपस्थिति में ही अन्य महिला को घर लेकर आता था । विरोध पर मारपीट करता था।
Also Read – घातक चोटे पहुंचाने के आरोपियों की जमानत स्वीकृत

उत्पीड़न के चलते वादनी अपनें मायकेँ आ गयी। 16 दिसम्बर 24 को वादनी का पति अवधेश उसकी महिला मित्र अंजली एवं पिता रामबाबू ने घर में घुस तकिये से गला दबाकर उसकीं हत्या का प्रयास किया ।
उसी दौरान वादनी के भाई एवं उसके दोस्तो के आने के कारण वादनी बच गयी। वादनी के पति ने उससे तलाक लिये बिना अंजली से शादी कर ली।
एसीजेएम 10 माननीय मो.साजिद ने वादनी के अधिवक्ता शिव शंकर मुदगल के तर्क पर विपक्षियों का पक्ष जानने हेतु उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पुलिस अभिरक्षा में मारपीट के आरोप पर पुलिस आयुक्त को पुन: जांच एवं कार्यवाही के आदेश - May 24, 2026
- पारिवारिक विवाद में भाई, पिता और अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का हुआ अदालती आदेश - May 24, 2026
- अवैध धर्मांतरण के आरोपी दिल्ली निवासी जतिन कपूर की जमानत याचिका आगरा अदालत ने की खारिज - May 24, 2026




