आगरा 29 जनवरी ।
युवती के अपहरण एवं अन्य धारा में आरोपित रिंकू पुत्र ऊदल सिंह निवासी ग्राम बस्तई, थाना अछनेरा, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर जिला जज माननीय विवेक संगल ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना अछनेरा में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा ने थाने पर तहरीर दें आरोप लगाया कि उसकीं पुत्री सुबह 5 बजे करीब अपने प्लाट पर काम कर रहीं थी। उसी दौरान आरोपी अन्य के सहयोग से वादी की पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया।
Also Read – आगरा जिला न्यायालय में हाईकोर्ट के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों के पदों में हुआ परिवर्तन

पीड़िता द्वारा अपने बयान में कहा गया कि वह बालिग हैं।वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गयी थी। आरोपी ने उसके साथ कोई गलत काम नही किया। पीड़िता द्वारा स्वयं का मैडिकल कराने से भी मना कर दिया।
जिला जज ने आरोपी कें अधिवक्ता राजेश कुमार गुप्ता के तर्क एवं पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




