संपूर्ण भारतवर्ष में क्षेत्रीय स्तर पर होगी आयोजित विधि छात्रों की प्रतियोगिता
सर्वश्रेष्ठ रील और शॉर्ट फिल्म को किया जाएगा पुरस्कृत
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय द्वारा भी किया जा रहा है प्रचार प्रसार
आगरा 10 जनवरी ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर सम्पूर्ण देश में क्षेत्रीय स्तर पर विधिक साक्षरता/जागरूकता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधि छात्रों के लिए रील और शॉर्ट फिल्म बनाए जाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आगरा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश माननीय डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा “Connecting with the Cause” विषय पर Pan-India Zonal Reel Making & Short Film Competition For Law Students प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें विधिक साक्षरता को बढावा देने वाले राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं पर आधारित 01:30 मिनट की रील तथा 03 मिनट की लघु फिल्म बनाई जानी है।
उक्त प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रथम एवं द्वितीय विजेता को क्रमशः 10,000/- रूपये व 5,000/- रूपये तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा। विधि छात्रों द्वारा बनायें जाने वाली रील और लघु फिल्म दिनांक 21/01/2025 तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा में आवश्यक रूप से प्राप्त हो जानी चाहिए।
इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विधि छात्रों की सहभागिता हो सके इसके लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय आगरा से भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संपर्क किया है।विश्व विद्यालय द्वारा सभी विधि महाविद्यालयों/विश्वविद्यालय में इस प्रतियोगिता का प्रचार किया जा रहा हैं और काफी अच्छी संख्या में विधि छात्र इस अनोखी प्रतियोगिता में भाग लेकर रील और शॉर्ट फिल्म के माध्यम से पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




