आगरा 17 अक्टूबर ।
घर में घुस मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपितो पप्पू, नरेश, राजवीर, एवं धीरज निवासी गण ग्राम कबूल पुर, थाना मलपुरा, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर अपर जिला जज माननीय अमरजीत ने रिहाई के आदेश दिये।
Also Read – दलित उत्पीड़न एवं अन्य आरोप में जमानत स्वीकृत

थाना मलपुरा में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा ओमवीर ने थाने पर तहरीर दे आरोप लगाया कि 17 जुलाई 23 की शाम 7.30 बजे करीब आरोपियों ने वादी के पुत्र से मारपीट की वादी एवं उसके भाई द्वारा बचाने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की ।
अदालत ने आरोपियो के अधिवक्ता शैलेंद्र सोनी के तर्क पर आरोपियों की अग्रिम जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




