बरेली गैंगवार : राजीव राणा के जमींदोज होटल के वेटर की जमानत मंजूर

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां
प्लाट कब्जा को लेकर फिल्मी स्टाइल में हुआ था गैंगवार,भाजपा विधायक पप्पू भरतौल समेत सैकड़ों पर दर्ज हुई एफआइआर

आगरा/प्रयागराज 10 सितंबर।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली गैंगवार के आरोपी राजीव राणा के जमींदोज हो चुके होटल कर्मी संदेश की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

यह आदेश न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह ने दिया है।

यह चर्चित मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। 22 जून की सुबह साढ़े छह बजे प्लॉट कब्जे को लेकर बरेली के बजरंग ढाबे पर फिल्मी स्टाइल में गैंगवार हुई थी।

यह गैंगवार भाजपा के विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथी राजीव राणा गुट और दूसरे पक्ष में मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय गुट के बीच हुई थी।

Also Read - महाकुंभ में गंगा-यमुना के पांटून पुलों पर लगने वाले साल स्लीपर और साल एजिंग की टेंडर प्रक्रिया में मेला प्रशासन ने कोई मनमानी नही की : इलाहाबाद हाई कोर्ट

थाना पुलिस के सामने घंटो चली ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना की पुलिस ने राजीव राणा गुट के चार लोगो के खिलाफ नामजद और 20 से 25 सहयोगियों व दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय, अभिराज और उनके चौकीदार समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जबकि, आदित्य उपाध्याय के नौकर रोहित शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, उनके साथी राजीव राणा समेत 11 के खिलाफ नामजद और करीब 150 अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी।

याची के अधिवक्ता सुनील यादव ने दलील दी कि आरोपी संदेश राजीव राणा के होटल का वेटर है। पुलिस ने उसे होटल से उठाया और एक चाकू की फर्जी बरामदगी दिखाते हुए पीलीभीत रोड से गिरफ्तारी दिखाई हैं।

फर्द गिरफ्तारी पर हस्ताक्षर न्यायालय परिसर में कराया गया। याची न तो नामजद है और न ही उसकी की कोई भूमिका दिखाई गई है।

शासन से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद पुलिस अधिकारियो ने सख्त कार्रवाई शरू की है। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल लोगो का सुराग लगाते हुए गिरफ्तारी शुरू की।

इसमें अब तक विधायक के करीबी राजीव राणा समेत दर्जनों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, बावलियो की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस प्रशासन, बीडीए और नगर निगम ने संपत्तियों को चिन्हित करना भी शुरू कर दिया है। अब तक आरोपी बिल्डर राजीव राणा का होटल सील करने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई हुई।

Also Read - यूपी पुलिस परीक्षा के पेपर लीक होने की कथित अफवाहों पर दर्ज एफआईआर में यूपी के पूर्व मंत्री यासर शाह को कोर्ट से अंतरिम राहत

दो बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण किया गया जबकि दो और बिल्डिंगों का नोटिस जारी कर दिया गया है।

बिल्डर के होटल में रची गई गैंगवार की साजिश पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि बिल्डर राजीव राणा के सिटी स्टार होटल में गैंगवार की साजिश रची गई थी। इसके तहत 22 जून की सुबह तड़के विवादित प्लॉट पर पहुंचकर जेसीबी से रखें पत्थरों को ढहा दिया गया था।

बिल्डिंग को तोड़ दी गई थी और बीडीए की बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया गया था। इस दौरान दोनों ओर से करीब 100 राउंड से ऊपर फायरिंग की गई थी।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp Group – Click Here

 

मनीष वर्मा
Follow Me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *