आगरा:4 जून 2025 को, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) मुख्यालय लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर ने आगरा न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

निरीक्षण के दौरान, अपर पुलिस महानिदेशक ने न्यायालय सुरक्षा के सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा मापदंडों का गहनता से जायजा लिया और प्रभारी सीसीटीवी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद, उन्होंने पूरे न्यायालय परिसर का भ्रमण किया, जिसमें परिवार न्यायालय, हेरिटेज कोर्ट, गेट नंबर 03, और एसएसएफ कार्यालय की सुरक्षा ड्यूटी का निरीक्षण शामिल था। उन्होंने प्रभारी न्यायालय सुरक्षा को भी सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
अपने दौरे के अंत में, डी के ठाकुर ने कर्मचारियों का एक सम्मेलन भी लिया। इस सम्मेलन में उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की, और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Also Read – दहेज मामले में मां-बेटे बरी, गवाह पलटे
इस अवसर पर राम सुरेश यादव (सेनानायक 04वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ), विनायक भोसले (एसीपी हरीपर्वत), राजीव त्यागी (थाना इंचार्ज न्यू आगरा), मुकेश यादव (प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा), सुशांत गौड़ (केंद्रीय नाजिर), सुब्रांत गोस्वामी (केंद्रीय नाजिर), और यूपी एसएसएफ न्यायालय सुरक्षा के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




