आगरा।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल (UPBC) के 25 सदस्यों को चुनने के लिए चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। देश के सबसे बड़े बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान चार चरणों में संपन्न होगा, जिसके प्रथम चरण में 16 और 17 जनवरी को आगरा जनपद में वोट डाले जाएंगे।
पूरे प्रदेश में 25 सीटों के लिए कुल 333 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 11 प्रत्याशी अकेले आगरा जनपद से हैं।
चार चरणों में होगा लोकतंत्र का महापर्व:
यूपी बार काउंसिल चुनाव इस बार चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है:
* प्रथम चरण: 16-17 जनवरी (आगरा सहित अन्य जिले)
* द्वितीय चरण: 20-21 जनवरी
* तृतीय चरण: 27-28 जनवरी
* चतुर्थ चरण: 30-31 जनवरी (अंतिम चरण प्रयागराज में)
आगरा में 4,900 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग:
आगरा जनपद में कुल 4,900 सी.ओ.पी. (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) धारक अधिवक्ता मतदान करेंगे। पूरे प्रदेश की बात करें तो कुल 2,49,808 अधिवक्ता मतदाता इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।
Also Read – रोडवेज बस की टक्कर से हुई थी मौत: कोर्ट ने परिजनों को 17.29 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

मतदान के लिए दो मुख्य केंद्र बनाए गए हैं:
* जनपद न्यायालय (दीवानी परिसर): यहाँ एडीजे-26 माननीय अमरजीत को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
* फतेहाबाद कोर्ट (बाग बादशाही): यहाँ सिविल जज माननीय किशन चंद पाण्डेय चुनाव संपन्न कराएंगे।
प्रत्याशियों में भारी उत्साह, प्रचार तेज:
आगरा से दुर्ग विजय सिंह भैया, प्रो.अरविन्द मिश्रा, हरजीत अरोरा, सरोज यादव, राधा यादव, नेहा गुप्ता, अनुप शर्मा, मुकेश शर्मा, पूरन सिंह राजपूत, आर.एस. मौर्या और तेज सिंह बघेल चुनावी मैदान में हैं।
दीवानी परिसर बैनर-पोस्टरों से पट गया है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बीच जाकर प्रथम वरीयता मत के लिए डायरी, कैलेंडर और नए कानून की पुस्तकें वितरित कर रहे हैं।
रोचक तथ्य:
इस चुनाव का नामांकन शुल्क किसी सांसद या विधायक के चुनाव से भी अधिक है। प्रत्येक प्रत्याशी ने 1.50 लाख रुपये नामांकन शुल्क और 25 हजार रुपये मतदाता सूची के लिए जमा किए हैं।
Also Read – 23 साल बाद भी पुलिस नहीं जुटा पाई सबूत: ऑटो चोरी का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
हाई पावर कमेटी की निगरानी में चुनाव:
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हो रहा है। इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति माननीय रवि रंजन (पूर्व मुख्य न्यायाधीश, झारखंड) हैं।
प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी माननीय अरविन्द कुमार त्रिपाठी (पूर्व न्यायमूर्ति, इलाहाबाद हाई कोर्ट) और पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।
पूर्व अध्यक्ष पी.के. सिंह की अपील:
“अपनों को दें प्राथमिकता”
यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष पी.के. सिंह ने आगरा के अधिवक्ताओं से भावुक अपील की है।
Also Read – चेक बाउंस मामले में दूध विक्रेता को 3 माह की कैद, 1 लाख रुपये का जुर्माना
उन्होंने कहा कि
“आगरा के अधिवक्ताओं ने मुझे पांच बार सदस्य और एक बार अध्यक्ष बनने का गौरव दिया। मुझे दुख है कि पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय अधिवक्ता बाहरी प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में प्रथम वरीयता का मत दे रहे हैं।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि
“जरूरत पड़ने पर स्थानीय सदस्य ही काम आएगा, बाहरी प्रत्याशी जीतने के बाद नहीं पूछेगा।”
उन्होंने अपील की कि आगरा के 11 प्रत्याशियों में से अपनी पसंद के अनुसार पहले उन्हें वरीयता दें, उसके बाद ही बाहरी जिलों के प्रत्याशियों को वोट करें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026







