आगरा 27 मार्च ।
विद्युत अधिनियम से सम्बंधित उन्नीस वर्ष प्राचीन मामलें में आरोपित श्रीमती रेनू पत्नी राजेश अग्रवाल निवासी लश्कर पुर, जिला आगरा को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट माननीय ज्ञानेंद्र राव ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार कार्यकारी सहायक मुख्य अभियंता ने विद्युत विभाग की टीम के साथ 27 अप्रैल को अभियुक्ता श्रीमती रेनू पत्नी राजेश अग्रवाल निवासनी लश्कर पुर, न्यू आगरा के आवास पर छापा मार विद्युत चोरी करना पाया गया ।
Also Read – धोखाधड़ी एवं अन्य आरोप मे वरिष्ठ पत्रकार दोषमुक्त

उसे विद्युत संयोजन के स्वीकृत भार 18.64 की जगह 43.722 किलोवाट विधुत भार का उपभोग करता पाया गया। टीम ने मीटर को उखाड़ अपने कब्जें में ले विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिया । विभाग ने अभियुक्ता पर विद्युत चोरी का 1,67,279/- रुपये का राजस्व निर्धारित किया।
विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट माननीय ज्ञानेंद्र राव ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव एवं अभियुक्ता के अधिवक्ता भारत सिंह के तर्क पर अभियुक्ता को दोषमुक्त करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026
- शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले दोषी को 10 वर्ष का कारावास - March 26, 2026







