बार एवं बेंच के मध्य सामंजस्य स्थापित कर करेंगे समस्याओं का निस्तारण
आगरा के नवागत जिला जज माननीय संजयकुमार मलिक ने कार्यभार किया ग्रहण
मेरठ के मूल निवासी और 2009 बैच के एचजेएस अधिकारी
आगरा ६ मई ।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर बागपत से स्थानांतरित हो आगरा आये नवागत जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक ने दीवानी परिसर स्थित जिला जज के कार्यालय पर पहुंच विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर नवागत जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक नें बताया कि उनकी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सर्व सुलभ न्याय दिलाने की रहेगी।वादकारियों को निष्पक्ष न्याय मिलें।न्याय पालिका द्वारा प्रदत्त न्याय से सभी पक्ष सन्तुष्ट हो यह उनका ध्येय होगा।
बार एवं बेंच के मध्य सामंजस्य स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जायेगा। जिला जज वर्ष 2009 बैच के एच जेएस (हायर ज्यूडिशियल सर्विस), जनपद मेरठ के मूल निवासी बागपत से स्थानांतरित हो आगरा आये है ।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा के शाही ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में आज हुई सुनवाई।

नवागत जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की एडीजे के रूप में प्रथम नियुक्ति जनपद फर्रुखाबाद में वर्ष 2011 में हुई। जिला जज कें रूप मे प्रोन्नति मिलने के उपरांत वह जनपद झांसी एवं अलीगढ़ में परिवार न्यायाधीश के रूप में तैनात रहे।
जिला जज के रूप में सिदार्थ नगर एवं बागपत में तैनाती उपरांत उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर आगरा जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कार्यभार ग्रहण किया है । यहाँ मान्यता हैं कि आगरा जैसे जनपद में तैनात जिला जज की ज्यादातर प्रोन्नति हाईकोर्ट जज के रूप मे होती है।
Also Read – आगरा की अदालत ने किया भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर वाद खारिज।
जिला जज के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगरा के विभिन्न अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायिक कर्मचारियों द्वारा नवागत जिला जज का नवीन कार्यस्थल पर बुके एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और सत्कार किया।
आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, सचिव विनोद कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह धाकरे, जनमंच कें चौधरी अजय सिंह सहित अन्य बार एसोसिएशनों कें पदाधिकारियों द्वारा औपचारिक भेंट कर उन्हें बुकें एवं माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान जनपद न्यायालय कें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेंद्र गहलोत भी उपस्थित रहें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







