बागपत के जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक होंगे आगरा के नए जिला जज
आगरा ३० अप्रैल ।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला जज के रुप में कार्य कर रहे माननीय विवेक संगल का तबादला गैर जनपद कर दिया है। इन्हें बदायू का जिला जज बनाया गया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सपा सांसद रामजीलाल सुमन की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई।
वहीं बागपत में इसी पद पर कार्य कर रहे माननीय संजय कुमार मलिक को आगरा का नया जिला जज नियुक्त किया गया है।
माननीय विवेक संगल ने छह दिसंबर 2021 को आगरा में जिला जज के रुप में कार्यभार ग्रहण किया था। साल 2016 में भी वह आगरा में अपर जिला जज के रुप में नियुक्त रह चुके थे।
Attachment/Order/Judgement – Not_No_1187_to_1228_Dt_30_04_2025
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







