आगरा 24 सितंबर।
आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के कामाख्या माता मंदिर केस संख्या-113/2024 श्री भगवान श्री कामाख्या माता@कामाख्या देवी आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड आदि की सुनवाई लघुवाद न्यायालय आगरा में हुई।
Also Read – उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के काम की खबर
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुनवाई में विपक्षी संख्या 1 सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड हाज़िर हो गया। आज सभी विपक्षीगणो को वाद पत्र की छाया प्रति उपलब्ध करवा दी गयी है।
माननीय न्यायालय ने सभी विपक्षीगणो को अपना लिखित जबाब दाखिल करने का आदेश देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 18 अक्टूबर नियत की है।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि विपक्षी संख्या 1 सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की तरफ से अधिवक्ता राशिद सलीम शम्शी व विपक्षी संख्या 2 जामा मस्जिद व विपक्षी संख्या 3 सलीम चिश्ती दरगाह की ओर से अधिवक्ता अविनाश शर्मा उपस्थित हुए है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज 24 सितंबर को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाइयां
कामाख्या माता मंदिर केस की सुनवाई न्यायाधीश माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव के न्यायालय में चल रही है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026







