आगरा: १३ अगस्त ।
एक महिला ने अपने भाई और अन्य सात लोगों के खिलाफ पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। सीजेएम ने इस मामले में थाना हरीपर्वत के थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।
यह मामला नगला किशन लाल, टेढ़ी बगिया निवासी हेमलता कुशवाह ने दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में अपने भाई राकेश, भाभी आशा रानी और अन्य छह लोगों को आरोपी बनाया है।
हेमलता ने आरोप लगाया है कि उनके पिता मथुरा प्रसाद के नाम प्रकाश नगर, नुनिहाई मौजा नरायच, थाना एत्माद्दौला में 599.20 वर्ग मीटर जमीन थी। उनके पिता की मृत्यु 30 अक्टूबर 2016 को हुई थी।
Also Read – केंद्रीय कर चोरी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, अन्य तीन की अग्रिम जमानत भी निरस्त

हेमलता के अनुसार, उनके पिता की मृत्यु से पहले ही, उनके भाई राकेश ने फर्जी दस्तावेज बनाकर और अन्य आरोपियों के सहयोग से यह संपत्ति अपने नाम करवा ली थी।
इसके बाद, उसने नगर निगम में भी संपत्ति का असेसमेंट करवाया और फिर अपनी पत्नी आशा रानी के नाम दान पत्र लिख दिया।
हेमलता को 20 अप्रैल 2025 को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया।
अब, सीजेएम के आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







