आगरा 26 मार्च ।
हाई कोर्ट दिल्ली के न्यायाधीश वर्मा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आन्दोलन को आगरा कचहरी के अधिवक्ताओं द्वारा पूरा समर्थन किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आन्दोलन के समर्थन में एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि एक आम आदमी न्याय की उम्मीद लेकर न्यायालय की दहलीज पर आकर गुहार लगाता है लेकिन न्यायिक अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से पीड़ित की न्याय की आस टूटती है।
उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के आवास के स्टोर में बड़ी मात्रा में मिली करेंसी की घटना की जांच ईडी या सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय में फैले भ्रष्टाचार से समाज में न्याय की व्यवस्था पूरी तरह से छिन्न भिन्न हो जाएगी।

एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मांग बिलकुल जायज है। अगर बार एसोसिएशन की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार और अमल नहीं किया जाता तो समाज में न्याय की आस्था को भारी ठेस पहुंचेगी इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि न्यायपालिका के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए जिससे आम आदमी के मन में न्यायपालिका के प्रति आस्था बनी रहे।
Also Read – आगरा में दाखिल राणा सांगा सिविल वाद में पोषणीयता पर सुनवाई 10 अप्रैल को
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों द्वारा किया जा रहा आंदोलन आम पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा नैतिकता के आधार पर न्यायाधीश वर्मा को इस्तीफा दे देना चाहिए।
एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि जो भी जज भ्रष्टाचार में लिप्त उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ऐसी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाए।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- साक्ष्य के अभाव में हत्या का आरोपी दोषमुक्त, लचर विवेचना पर अदालत ने डीजीपी और पुलिस आयुक्त को भेजी आदेश की प्रति - October 16, 2026
- दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल कराने के अदालत ने दिए आदेश - October 16, 2026
- अवैध धर्मांतरण एवं अपहरण के चर्चित मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज - October 16, 2026




