आगरा।
आगरा के सांथा ग्राम में स्थित बहुचर्चित सांथा पुरातत्व स्थल से जुड़े केस संख्या- 885/2025, अजय प्रताप सिंह बनाम ग्राम प्रधान सांथा आदि की सुनवाई अपर सिविल जज (सी०डि०)-2 के न्यायालय में हुई।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान विपक्षी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग ने वादी पक्ष से अपने दावे के संबंध में सबूतों की माँग की।
Also Read – अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, ब्रज प्रांत के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता का आगरा में हुआ सम्मान

इस पर, वादी पक्ष ने न्यायालय को आश्वस्त किया कि वे अगली सुनवाई की तारीख पर अपेक्षित सबूत उपलब्ध करा देंगे।
माननीय न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद, मामले की अगली सुनवाई की तिथि 19 दिसंबर नियत की है।
यह केस सांथा गांव के पुरातत्व स्थल के संरक्षण और उससे जुड़े दावों से संबंधित है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




