13 दिसंबर को आगरा में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन; सचिव DLSA ने की समीक्षा बैठक

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के दिशा-निर्देशों पर जनपद आगरा में 13 दिसंबर, 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा।

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) आगरा, माननीय संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने आज दिनांक 27 नवंबर 2025 को अपने विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।

महत्वपूर्ण निर्देश और उपस्थित अधिकारी

बैठक में श्रीमती शुभांगी शुक्ला (ADM/FR/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत), हिमांशु गौरव (पुलिस उपायुक्त, आगरा/प्रतिनिधि यातायात), सुश्री रेनू कुमारी (डीडीओ आगरा) तथा ऋषिकेश बैनर्जी (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, केनरा बैंक, आगरा) उपस्थित रहे।

Also Read – आगरा अदालत में चल रहे राणा सांगा केस में विपक्षी रामजीलाल सुमन आज भी अनुपस्थित, अगली सुनवाई 5 दिसंबर को

माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों को चिह्नित करें।

उन्होंने आम जनमानस को लोक अदालत का अधिकतम लाभ पहुँचाने और इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

लघु अपराधों के लिए विशेष लोक अदालत:

इसके अतिरिक्त, माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने यह भी जानकारी दी कि 10 से 12 दिसंबर, 2025 तक दीवानी न्यायालय परिसर में लघु अपराध (Petty Offence) से संबंधित वादों के निस्तारण के लिए एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

वादकारी इस विशेष लोक अदालत में अपने वाद के निस्तारण हेतु संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं और त्वरित न्याय प्राप्त कर सकते हैं।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *