आगरा 05 अक्टूबर।
हत्या एवं अन्य धारा में आरोपित धारा सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी मिडकोली, थाना बाह को दोषी पाते हुये अपर जिला जज 13 माननीय रनवीर सिंह ने आजीवन कारावास से दंडित किया है।
Also Read – जौनपुर अटाला मंदिर या मस्जिद ?

उक्त मामले में हत्या प्रयास के मामले में आरोपित धारा सिंह, बिज्जू उर्फ बिरजू, नाहर सिंह उर्फ पवन कुमार को दोषी पाते हुये अदालत ने 8 वर्ष कैद की सजा से दंडित किया।अदालत ने सभी आरोपियो को 83 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया।
Also Read – मृत अविवाहित बेटे के संरक्षित वीर्य से गूंजेगी किलकारी, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश से मां बाप अब सरोगेसी के माध्यम से बढ़ा सकेगे अपना वंश
थाना बाह मे दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा कृपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया कि 24 मई 2016 को वादी अपने पुत्रगण अभय पाल, छत्रपाल एवं भतीजे रंजीत के साथ दो मोटरसाइकिल पर बैठ अपने गांव क्वारी स्थित ट्यूब बैल पर खेतों की सिंचाई हेतु जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आये आरोपियो नाहर सिंह, धारा सिंह, सोबरन सिंह, बिज्जू उर्फ बिरजू ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा गाली गलौज देते हुये जान से मारने की नीयत से ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
Also Read – सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सरकार की आलोचना के लिए किसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए
जिससे वादी कृपाल सिंह के पुत्र गण अभय पाल एवं छत्रपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये।आरोपियों की ताबड़ तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत व्याप्त हो गई लोगों ने भयभीत हो अपने घरो के दरवाजे बंद कर लियें खेतो में काम कर रहे किसान खेत छोड़ भाग गये।
गोली लगने से वादी के पुत्र अभय पाल की मृत्यू हो गई, आरोपी अभय पाल की लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट कर फरार हो गये ।
वादी की तहरीर पर आरोपियो के विरुद्ध हत्या, हत्या प्रयास, आयुध अधिनियम एवं अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।

अपर जिला जज 13 माननीय रनवीर सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध सबूत एवं एडीजीसी रूपेश गोस्वामी के तर्क पर आरोपियों को दंडित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







