आगरा १८ जुलाई ।
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर मानहानि मामले में कल शनिवार को जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत में सुनवाई होगी।
यह मामला राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने दायर किया है।
शर्मा ने कंगना रनौत पर किसानों का अपमान करने, उन्हें “हत्यारा, बलात्कारी और अलगाववादी” कहने, महात्मा गांधी के अहिंसक सिद्धांतों का अपमान करने और 1947 में मिली स्वतंत्रता को “भीख में मिली आजादी” बताकर देशभक्त शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कंगना के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का आरोप भी लगाया है।
Also Read – धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में गिरफ्तार दिलशाद को वरिष्ठ अधिवक्ता अमीर अहमद के ठोस तर्कों से मिली जमानत
यह मामला मूल रूप से 11 सितंबर, 2024 को स्पेशल कोर्ट एमपी /एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत में दायर किया गया था, जिसने नौ महीने की सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद, शर्मा ने जिला जज की अदालत में एक पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन पिटीशन ) दायर की।
जिला जज ने कंगना रनौत को उनके तीनों ज्ञात पतों पर नोटिस भेजे, जो उन्हें प्राप्त हो गए हैं। पिछली सुनवाई में, कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी और स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा ने पुनरीक्षण याचिका की प्रति प्राप्त की थी और जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था।
कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कल शनिवार 19 जुलाई की तारीख तय की थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- साक्ष्य के अभाव में हत्या का आरोपी दोषमुक्त, लचर विवेचना पर अदालत ने डीजीपी और पुलिस आयुक्त को भेजी आदेश की प्रति - October 16, 2026
- दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल कराने के अदालत ने दिए आदेश - October 16, 2026
- अवैध धर्मांतरण एवं अपहरण के चर्चित मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज - October 16, 2026




