आगरा:
हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज एक मामले में कल बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को अदालत में फिर से बहस सुनी जाएगी।
यह मामला किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह के आरोपों से संबंधित है।
कंगना रनौत के विरुद्ध दायर रिवीजन याचिका पर स्पेशल जज एमपी/एमएलए, माननीय लोकेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई होगी।
Also Read – बेटी की लाश का ‘सौदा’ करने पर पिता, मां और भाई पर कार्रवाई के आदेश

कोर्ट ने आदेश की तारीख टाली:
ज्ञात हो कि इससे पहले, 20 सितंबर 2025 को कोर्ट ने इस मामले पर बहस सुनने के बाद आदेश सुनाने के लिए 30 सितंबर 2025 की तारीख तय की थी। हालांकि, किसी कारणवश उस दिन आदेश जारी नहीं हो सका।
इसके बाद कोर्ट ने अब 8 अक्टूबर 2025 की नई तिथि पुनः बहस सुनने के लिए निर्धारित की है।
कल की सुनवाई में तय हो सकता है कि अदालत कंगना रनौत के खिलाफ दायर इस रिवीजन याचिका पर क्या रुख अपनाती है ?
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







