वादी अधिवक्ताओं ने कंगना के वकालतनामा एवं जवाब पर हस्ताक्षरों को लेकर की आपत्ति
कोर्ट ने बहस सुनने के लिए 21 अप्रैल की तिथि की नियत
आगरा १६ अप्रैल ।
भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में आज स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई।
कंगना की ओर से स्थानीय अधिवक्ता ने लिखित बहस प्रस्तुत की। लेकिन वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, आर एस मौर्य, सुरेंद्र लाखन, राकेश नौहवार, राजेंद्र गुप्ता धीरज, बी एस फौजदार, उमेश जोशी, नवीन वर्मा, ओपी वर्मा, अजय सागर सहित तमाम अधिवक्ताओं ने इस बात पर आपत्ति की कि कंगना की ओर से स्थानीय अधिवक्ता ने जो वकालतनामा एवं लिखित जवाब एवं बहस प्रस्तुत की है दोनों पर ही कंगना के हस्ताक्षर संदिग्ध हैं, क्योंकि नियमानुसार प्रतिवादी की ओर से जब भी जवाब या बहस दाखिल की जाती है तो उसके साथ उसका आधार कार्ड हस्ताक्षर युक्त एवं फोटो आवश्यक है ।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी की जमानत अर्ज़ी पर आज सुनवाई
विपक्षी कंगना के अधिवक्ता ने बहस सुनाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बहस लिए समय मांगा जिस पर वादी के अधिवक्ताओं ने जोरदार आपत्ति की 9 महीने से लगातार कंगना उक्त मामले को टालने का प्रयास कर रही हैं।
अब उनकी ओर से तथाकथित अधिवक्ता बहस के लिए समय मांग रहे हैं।
कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 21 अप्रैल 2025 की तिथि बहस सुनने के लिए नियत कर दी।
Attachment – Kangna Advocate Letter
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026







