भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति गवई को पद की शपथ दिलाई
आगरा/नई दिल्ली १४ मई ।
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने आज बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारत के 52 वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति गवई को पद की शपथ दिलाई, जो एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि न्यायमूर्ति गवई देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन होने वाले पहले बौद्ध और दलित समुदाय से दूसरे व्यक्ति बन गए हैं ।
Also Read – लीजिए अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के साथ भी हुई धोखाधड़ी, महिला को पता नहीं और उसके नाम से दायर हो गई याचिका
न्यायमूर्ति गवई 23 नवंबर, 2025 को अपनी सेवानिवृत्ति तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे। वह मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का स्थान लेंगे, जो 13 मई को सेवानिवृत्त हुए थे।
24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जस्टिस गवई एक ऐसे परिवार से हैं जो अंबेडकरवादी सिद्धांतों में गहराई से निहित है। उनके पिता आरएस गवई रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के एक प्रमुख नेता थे और बिहार, सिक्किम और केरल के राज्यपाल रह चुके हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा में मां की निर्मम हत्या के आरोपी पुत्र को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा - October 25, 2025
- आगरा अदालत में गवाही के लिए हाजिर न होने पर विवेचक पुलिस उपनिरीक्षक का वेतन रोकने का आदेश - October 25, 2025
- 25 साल बाद फिरौती हेतु अपहरण के 6 आरोपी बरी, अपहृत ने नकारी गवाही - October 25, 2025







3 thoughts on “न्यायमूर्ति बीआर गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ”