मुस्लिम पक्षकार बनने को लेकर 12 नवंबर को होगी सुनवाई ।
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के तेजोमहालय में जलाभिषेक की मांग पर हुई बुधवार को आगरा न्यायालय में हुई सुनवाई
आगरा 23 अक्टूबर ।
ताजमहल/तेजोमहालय में सावन के महीने में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक एवं अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की मांग को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की ओर से दायर वाद में बुधवार को लघुवाद न्यायालय में न्यायाधीश माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई ।
प्रतिवादी पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ राजकुमार पटेल के अधिवक्ता ने केस की नकल मुहैया कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिसे अदालत ने ख़ारिज़ कर दिया । सुनवाई के दौरान वादी के अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर एवं अधिवक्ता झम्मन सिंह रघुवंशी ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा और बताया कि प्रतिवादी पुरातत्व विभाग के अधिवक्ता को पूर्व में ही दावे की नकल एवं संशोधन प्रार्थना पत्र की नकल मुहैया करा दी गई थी ।

वादी पक्ष को सुनने के बाद न्यायाधीश माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने प्रतिवादी पुरातत्व विभाग के अधिवक्ता के द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को ख़ारिज़ कर दिया । वहीं केस मे पक्षकार बनने के लिए सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की ओर से उनके अधिवक्ता रहीस उद्दीन ने प्रार्थना पत्र दाखिल किया हुआ है जिस पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी ।
साथ ही वाद में भारतीय संघ को भी पक्षकार बनाया गया है । भारतीय संघ की ओर से अभी तक कोई न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ है । वादी कुंवर अजय तोमर ने बताया कि पुरातत्व विभाग के अधिवक्ता मामले को बार बार टालने का प्रयास कर रहे हैं ।
Also Read – एक अपराध के लिये दो बार करानी पड़ी आरोपी को जमानत
न्यायालय का समय व्यर्थ कर रहे हैं पूर्व में ही नकलें मुहैया करा दी गई उसके बावजूद भी नकल मांगना न्यायिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करना है । वादी अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने बताया कि पुरातत्व विभाग के पास मकबरा होने के कोई सबूत नहीं है इसलिए न्यायालय में मजबूती से अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं ।
इस मामले में पिछली सुनवाई 7 अक्टूबर को हुई थी जिसमें सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की ओर से उनके अधिवक्ता रहीस उद्दीन ने ताजमहल को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया था ।
ज्ञातव्य है कि योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर एवं अधिवक्ता झम्मन सिंह रघुवंशी के द्वारा ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए 23 जुलाई को सावन के महीने में जलाभिषेक/दुग्धाभिषेक एवं अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की मांग को लेकर आगरा के अदालत में वाद दायर किया है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




