आगरा 21 जनवरी ।
धोखाधड़ी एवं अन्य धारा में आरोपित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी सांई मोटर्स फतेहाबाद के संचालक गजेंद्र पाल सिंह को मुकदमे के विचारण हेतु एसीजेएम 3 माननीय विवेक विक्रम ने अदालत में तलब करने के आदेश दिये है ।
Also Read – सरकारी पिस्टल बरामदगी आरोपियों की जमानत स्वीकृत

मामले के अनुसार के.के.कंपनी की प्रोप्राइटर श्रीमती रचना आनन्द ने अपने अधिवक्ता रिषभ गुप्ता एवं सौरभ गुप्ता के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया था कि वादी की फर्म ने आरोपी गजेंद्र पाल सिंह की फर्म सांई मोटर्स फतेहाबाद को ल्युब्रिकेंट ऑयल सप्लाई किया था।
आरोपी द्वारा कुछ धनराशि का भुगतान कर शेष राशि रोक लेने पर उक्त मुकदमा दायर किया था।
एसीजेएम 3 ने मुकदमें में संज्ञान लें आरोपी को तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







