आगरा/प्रयागराज।
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में आज सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण इस पर बहस नहीं हो सकी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है।
यह याचिका ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सर्वे की मांग को लेकर दाखिल की गई है।
Also Read – दोस्त को धोखा देना पड़ा महंगा: बोगस चेक देने वाला आरोपी कोर्ट में तलब

इस संवेदनशील मामले में जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच सुनवाई कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट में संबंधित मामले के लंबित होने के कारण हाईकोर्ट ने आज कोई ठोस प्रगति नहीं की।
अब सभी की निगाहें 8 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जब इस याचिका पर बहस होने की उम्मीद है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर को मिली बड़ी राहत, देवरिया जमीन मामले में अग्रिम जमानत मंजूर - March 20, 2026







