टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा को आत्म हत्या हेतु विवश करने के मामले में आरोपी सास एवं साली की जमानत पर सुनवाई 15 अप्रैल के लिये टली

न्यायालय मुख्य सुर्खियां
वादी के अधिवक्ता ने प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के लिये मांगा समय

आगरा ९ अप्रैल ।

टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा को आत्म हत्या हेतु विवश करने के मामले में 15 मार्च से जिला कारागार में निरुद्ध मृतक की सास श्रीमती पूनम शर्मा एवं साली कु.नीशु की जमानत पर सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिये टल गई।

वादी नरेंद्र कुमार शर्मा के अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा द्वारा प्रति शपथ पत्र प्रस्तुत करने हेतु समय की मांग करने पर जिला जज ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हेतु 15 अप्रैल नियत की गई।

थाना सदर बाजार में दर्ज अत्यंत चर्चित मामलें के अनुसार मानव शर्मा द्वारा आत्म हत्या से पूर्व वीडियो बना इंटरनेट पर डाल सबको झकझोर दिया था। अपने पुत्र को आत्म हत्या हेतु विवश करने के आरोप में नरेंद्र कुमार शर्मा निवासी डिफेंस कॉलोनी सदर बाजार, जिला आगरा द्वारा अपने पुत्र मानव शर्मा की पत्नी निकिता, ससुर निपेन्द्र कुमार शर्मा, सास श्रीमती पूनम शर्मा, साली कु.नी शु एवं रिया के विरुद्ध आत्म हत्या हेतु विवश करने के आरोप में बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Also Read – आगरा के अधिवक्ता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पुलिस नें मृतक मानव शर्मा की सास श्रीमती पूनम शर्मा एवं साली कु.नीशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।दोनों 15 मार्च से जिला कारागार में निरुद्ध है। आज जिला जज की अदालत में उनकी जमानत पर सुनवाई नियत थी।

वादी के अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा द्वारा उक्त मामले में प्रति शपथ पत्र प्रस्तुत करने हेतु अदालत से समय देने का आग्रह करने पर जिला जज ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हेतु 15 अप्रैल नियत की।

उक्त मामलें मे आरोपित मृतक की पत्नी एवं ससुर को भी पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर विगत दिवस जेल भेजा था। फिलहाल उनकीं तरफ से कोई जमानत प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत नहीं किया गया हैं।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *