आगरा में मेगा विधिक सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, न्याय और लोक कल्याणकारी योजनाओं का हुआ संगम

न्यायालय मुख्य सुर्खियां
प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खंड आगरा), इलाहाबाद उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति जे. जे. मुनीर ने किया शिविर का शुभारंभ
दीवानी अन्न सेवा के भोजन स्टाल पर सभी आगंतुकों ने लिया लजीज़ भोजन का आनंद

आगरा, 22 फरवरी 2026।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के दिशा-निर्देशानुसार आज डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में एक विशाल ‘बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर’ (मेगा शिविर) का भव्य आयोजन किया गया।

उद्घाटन एवं प्रदर्शनी अवलोकन:

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति जे. जे. मुनीर, प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खंड आगरा), इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

उद्घाटन के पश्चात माननीय न्यायमूर्ति ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति:

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, माननीय संजय कुमार मलिक के साथ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह और जिला विकास अधिकारी श्रीमती रेनू कुमारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऋषिकेश बैनर्जी, प्रबन्धक, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, केनरा बैंक आगरा, अतुल कुमार सोनी, डीपीओ, कैलाश विंद, डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ भीम राव आंबेडकर, महाविद्यालय, आगरा, डॉ राजीव वर्मा, प्रो. विधि विभाग, पीयूष दूबे, डॉ भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय आगरा, हिम्मत सिंह, अधिवक्ता/पैनल, डॉ. भीम राव आंबेडकर महाविद्यालय, आगरा, दिव्यांग विभाग, समाज कल्याण, जिला एवं केंद्रीय, कारागार, आगरा, नेडा, मिशन सकती, परिवाहन विभाग, आरटीओ, विद्युत विभाग अन्य सभी विभागों की स्टॉलो के भ्रमण के दौरान एवं सभागार/ प्रेक्षागृह पर उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी कपिल, ललित द्विवेदी, योगेश कुमार, श्री निवास, विशाल, पुष्पेंद्र LADCs, के अधिवक्तागण, पैनल लॉयर, मीडिएटर, पीएलबी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में सीजेएम माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव, एम ए सी टी, लारा कोर्ट, फैमिली कोर्ट और कमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारियों सहित स्वास्थ्य, समाज कल्याण, दिव्यांग विभाग और विद्युत विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के आला अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता:

शिविर में विधिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक संदेशों को भी प्रमुखता दी गई:

* नुक्कड़ नाटक: ‘एक पहल’ एनजीओ द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर मार्मिक प्रस्तुति दी गई।

* किशोरों की कला: राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) के बालकों ने ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ नाटक का मंचन कर सबका मन मोह लिया।

* म्यूजिक थैरेपी: स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीणा वादन के माध्यम से म्यूजिक थैरेपी का प्रदर्शन किया गया।

* सेवा भाव: आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शिविर में आए लाभार्थियों को स्टॉलों तक पहुंचाने और सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दीवानी अन्न सेवा ने प्रस्तुत किया अनुपम उदाहरण, 800 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रेम रूपी प्रसाद:

मेगा शिविर के दौरान आज ‘दीवानी अन्न सेवा’ की ओर से मानवता की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। शिविर में आए हर आगंतुक के लिए निःशुल्क भोजन की ससम्मान व्यवस्था की गई थी।

दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक अनवरत अन्न सेवा चली सेवा।जिसमें 800 से अधिक लोगों ने प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया।

एडवोकेट विवेक कुमार जैन, एडवोकेट बलवीर सिंह, सीए वीरेन अग्रवाल, डॉ. पीके सिंह, ध्रुव जैन, जयकुमार और बनवारी लाल ने समर्पण भाव से मोर्चा संभाला।

भोजन वितरण के दौरान सभी सेवादारों के चेहरे पर मुस्कान और सेवा का भाव था, जिससे यह आयोजन केवल एक ‘शिविर’ न रहकर ‘प्रेम का उत्सव’ बन गया।

 

मध्यस्थता और योजनाओं पर जोर:

मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने अपने संबोधन में ‘मध्यस्थता अभियान’ पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि कैसे आपसी सहमति और मध्यस्थता के जरिए मुकदमों के बोझ को कम किया जा सकता है।

जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

धन्यवाद ज्ञापन:

कार्यक्रम का सफल संचालन अपर जिला जज माननीय ज्ञानेंद्र राव द्वारा किया गया। अंत में अपर जिला जज माननीय अमरजीत ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग और प्राधिकरण के समस्त कर्मचारियों, पैनल वकीलों, वालंटियर्स (PLVs) और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर का समापन किया।

इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) माननीय विनीता सिंह-I, स्पेशल सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह सहित प्राधिकरण के समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *