आगरा/प्रयागराज, 15 जुलाई 2025
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई कथित विवादित बयानबाजी के बाद उपजे विवाद में, उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज एक महत्वपूर्ण सुनवाई होगी।
रामजी लाल सुमन और उनके बेटे, पूर्व विधायक रंजीत सुमन ने हाईकोर्ट में एक क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की है।
याचिका में आगरा स्थित उनके घर पर हुए हमले और लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आदेश दिए जाने की अपील की गई है।
Also Read – क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक
गौरतलब है कि 26 मार्च को रामजी लाल सुमन के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसके बाद 27 मार्च को रंजीत सुमन ने आगरा के हरि पर्वत थाने में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ छह गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले की सुनवाई जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अनिल कुमार की डबल बेंच करेगी।
यह देखना होगा कि हाईकोर्ट इस सुरक्षा याचिका पर क्या रुख अपनाता है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा “न्याय में देरी, न्याय से इंकार “,100 वर्षीय वृद्ध की उम्रकैद 42 साल बाद रद्द - February 5, 2026
- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026








1 thought on “राणा सांगा पर विवादित बयान: सपा सांसद रामजी लाल सुमन की सुरक्षा याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई”