आगरा 21 अक्टूबर ।
पांच लाख रुपये का चैक डिसऑनर होने के आरोपी संजय शर्मा पुत्र स्व. हरिशंकर शर्मा निवासी न्यू तिलक नगर, थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद को मुकदमे के विचारण हेतु एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने अदालत में पेश करने के आदेश दिये।

मामले के अनुसार वादी मुकदमा सागर कुमार निवासी ट्यूलिप पैराडाइज, दयालबाग, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि, आरोपी से वादी के पारिवारिक सम्बंध होने के कारण उसने जून 2021 में 5 लाख रुपये उधार लें 6 माह में वापस करने का वायदा किया था ।
Also Read – सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वरिष्ठ अधिवक्ता पदनामों के खिलाफ आलोचना का दिया जवाब
समयावधि की समाप्ति उपरांत आरोपी से तगादा करने पर उसने 5 लाख रुपये का चैक दिया जिसे बैंक में प्रस्तुत करने पर उक्त चैक डिसऑनर हो गया।
एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने मुकदमे में संज्ञान लें आरोपी को तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







