आगरा / प्रयागराज 6 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कौशाम्बी के जिला विद्यालय निरीक्षक व वित्त एवं लेखा अधिकारी के सितंबर माह की दो दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने यह कार्रवाई जानबूझकर याची की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने पर की है।
कोर्ट ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है।
Also Read – विवाह ही अवैध तो नहीं चल सकता दहेज उत्पीड़न और दूसरे विवाह का केस : इलाहाबाद हाईकोर्ट
यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने सोना देवी की याचिका पर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कौशाम्बी ने स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (प्रान) आवंटित न होने के आधार पर याची सोना देवी की 2024 की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी।
कोर्ट ने इस कार्रवाई को बेतुका और दुर्भावनापूर्ण मानते हुए 5 सितंबर 2024 को डीआईओएस व वित्त एवं लेखाधिकारी को तलब किया था।
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक, वित्त और लेखा अधिकारी न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए।
कहा कि वार्षिक वेतन वृद्धि दी गई है और राशि आज ही हस्तांतरित कर दी जाएगी।
कोर्ट ने जानबूझकर वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई पर दोनों अधिकारियों की दो दिन का वेतन काटने का ओदश दिया। साथ याचिका निस्तारित कर दी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp Group – Click Here
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: मायके का सहारा मिलने से पति गुजारा भत्ता देने की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं - June 30, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए रखने पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, राज्य सरकार से मांगा विस्तृत हलफनामा - June 27, 2026
- प्रयागराज दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर निगम के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश - June 13, 2026




