आगरा / प्रयागराज 28 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर जिले के रिकॉर्ड रूम से गायब कई गांवों, तहसीलों के नक्शे व खसरे को लेकर दाखिल याचिका पर जिलाधिकारी से जानकारी मांगी है।
कोर्ट ने कहा है कि किन परिस्थितियों के कारण गांव तहसील व जिले का अनुमोदित नक्शा रिकॉर्ड रूम में मौजूद नहीं है। दो हफ्ते में जानकारी दें।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा एसपी मैनपुरी बतायें क्यों न उनसे वसूला जाय दंडात्मक हर्जाना ?
कोर्ट ने याचिका को सुनवाई हेतु 18 अक्टूबर को पेश करने का निर्देश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने श्याम कन्हैया की जनहित याचिका पर दिया है।

याची का कहना है कि गांव तहसील के नक्शे व खसरे रिकॉर्ड रूम में मौजूद न होने के कारण कलेक्टर उ.प्र. राजस्व संहिता की धारा 30 की अर्जी तय नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों को भारी नुक्सान हो रहा है। धारा 30 कलेक्टर को जिम्मेदारी देती है कि वह नक्शे व खसरे का रखरखाव करें, कोई त्रुटि, संशोधन या विलोपन को समय समय पर ठीक करता एवम करवाता रहे।
धारा 30(2) मिनजुमला नंबर विहित तरीके से मौके पर जाकर तय किया जाय, दस्तावेजों को दुरुस्त किया जाय।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: “पैसों की वसूली के लिए धूमनगंज थाने को बना दिया गया ‘सिविल कोर्ट'” - March 27, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा “भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश, कोई भी मत ‘एकमात्र सच्चा धर्म’ होने का दावा नहीं कर सकता” - March 27, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026







