लेटर पिटीशन भेज कर सुओ मोटो संज्ञान लेने की मांग
आगरा /प्रयागराज 31 अक्टूबर ।
प्रयागराज के सेंट मेरीज कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में नौवीं की छात्रा की मौत की जांच सीबीआई से कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में लेटर पिटीशन दाखिल की गई है।
एडवोकेट गौरव द्विवेदी ने मुख्य न्यायमूर्ति से दिवाकर नाथ त्रिपाठी की लेटर पिटीशन पर सुओ संज्ञान लेते हुए नाबालिग छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि प्रीतम नगर निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने गत 22 अक्टूबर को घर में फांसी लगाकर तब जान दे दी थी, जब उसके माता पिता घर पर नहीं थे। लेटर पिटीशन में सुसाइड नोट का हवाला दिया गया है, जिसमें छात्रा ने मौत के लिए कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए स्कूल को बंद करने की बात कही है।
लेटर पिटीशन में मौत की मामले में सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई है। साथ ही वहां की प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए निर्देश दिए जाने की मांग भी की गई है।

इसके अलावा डीएम को नाबालिगों पर निजी संस्थान द्वारा किए गए उत्पीड़न के कारण सुरक्षा उपायों की निगरानी के संबंध में व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने और सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश देने का निर्देश देने की मांग की गई है।
साथ ही प्रत्येक स्कूल और कॉलेज (सरकारी या निजी) में कानूनी/मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता की नियुक्ति के संबंध में अनिवार्य परिपत्र जारी करने का निर्देश दिए जाने की मांग भी की गई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा “न्याय में देरी, न्याय से इंकार “,100 वर्षीय वृद्ध की उम्रकैद 42 साल बाद रद्द - February 5, 2026
- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026







