आगरा:
वाराणसी, मिर्ज़ापुर और आगरा सहित उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में वकीलों ने आगरा में विरोध-प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता सरोज यादव ने इस दौरान आगरा सेशन कोर्ट के गेट नंबर दो पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि अधिवक्ताओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए।
सरोज यादव ने कहा कि आगरा के डौकी थाने में अधिवक्ता कुलदीप राजपूत और उनके परिवार के साथ किया गया बर्ताव अमानवीय है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।
Also Read – बार काउंसिल चुनाव: प्रो.अरविंद मिश्रा ने कई तहसीलों में किया तूफानी दौरा

उन्होंने वाराणसी और मिर्ज़ापुर में हुई पुलिसिया कार्रवाई की भी कड़ी आलोचना की और चेतावनी दी कि अगर लाखों की संख्या में अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए, तो स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।
उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जेल भरो आंदोलन के लिए भी तैयार रहें।
सरोज यादव ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न का रवैया अपनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं की जाती।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026








1 thought on “आगरा,वाराणसी, और मिर्ज़ापुर में अधिवक्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आगरा के वकीलों का जोरदार प्रदर्शन”