आगरा 21 अगस्त । डॉ आंबेडकर बार एसोसिएशन (पंजी.)आगरा के तत्वावधान में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण पर पारित आदेश के विरोध में
दीवानी कचहरी पर पैदल मार्च निकालकर देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी आगरा को कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया।
सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट द्वारा संविधान विरोधी आदेश को संसद में लाकर निरस्त करने की मांग की।पैदल मार्च का नेतृत्व बार के
अध्यक्ष ओपी सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन का महासचिव अर्जुन सिंह ने किया।पैदल मार्च में प्रमुख रूप से राजेंद्र कुमार कर्दम, अमर सिंह कमल, रमेश चंद्र, सुरेश
गौतम, भारत सिंह, बबीना शांत, दुर्गेश चंद्र गोपाल प्रताप सिंह, सुरेश जरारी, सिद्धार्थ कर्दम, ओंकार सिंह, जीतू लाल, तीर्थराज सिंह, मुकेश निम राजेंद्र प्रसाद,
नरेंद्र प्रताप सिंह, मनोहर लाल, मनोहर सिंह, श्रीनिवास, राजेंद्र सिंह, ललित, अमर प्रताप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह ईश्वरी प्रसाद, बंगाली बाबू , अनूप कुमार, के.एस.राजबहादुर सिंह आदि अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
- सांसद कंगना रनौत के खिलाफ ‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी मामले में रिवीजन याचिका निरस्त, अदालत ने कहा- परिवादी को विधिक अधिकार नहीं - November 3, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग आगरा का अहम फैसला: कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस को 5.75 लाख रुपये का क्लेम मय ब्याज चुकाने का आदेश - November 3, 2026
- आगरा उपभोक्ता फोरम का सख्त आदेश: सहारा समूह की कंपनियों को ब्याज समेत लौटानी होगी निवेशक की रकम - November 3, 2026




