अधिवक्ता कौशल विकास परिषद ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा १६ जून ।

अधिवक्ता कौशल विकास परिषद द्वारा 14 जून, 2025 को सेंट जॉन्स क्रिकेट मैदान पर आयोजित वार्षिक मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान समय की कमी के कारण अतिथियों को सम्मानित करने का अवसर नहीं मिल पाया था। इसी क्रम में आज 16 जून, 2025 को अधिवक्ता कौशल विकास परिषद ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को उनके कार्यालय जाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर, जिला जज आगरा माननीय संजय कुमार मलिक, आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार (एडवोकेट), सचिव, विनोद शुक्ला (एडवोकेट) और संस्था संरक्षक, के.सी. शर्मा (एडवोकेट) को उनके कार्यालय में संस्था संरक्षक कौशल किशोर शर्मा (एडवोकेट), संस्था सचिव अमित शर्मा (एडवोकेट) और संस्था कोषाध्यक्ष कृष्णा जी शर्मा (एडवोकेट) द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इस सम्मान समारोह के दौरान अमित धामा (एडवोकेट), अशोक शर्मा (एडवोकेट), सचिन राठौर और पारुल सिंह (एडवोकेट) सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

अधिवक्ता कौशल विकास परिषद ने इस पहल के माध्यम से अपने सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *