आगरा:
एसएन अस्पताल के नेत्र विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत एक युवती को स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये का चूना लगाने के मामले में अदालत ने आरोपी को तलब किया है।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 (ACJM-3) माननीय विवेक विक्रम ने आरोपी को मुकदमे के विचारण हेतु 17 नवंबर के लिए अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
Also Read – अवैध धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी की जमानत खारिज

क्या है मामला ?
एसएन हॉस्पिटल के नेत्र विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत शिकायतकर्ता रितिका कनोजिया (पुत्री ए.सी. कनौजिया, निवासी ईश्वर नगर, सिकंदरा) ने अपने अधिवक्ताओं पीयूष सागर और अंकित गोयल के माध्यम से अदालत में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया था।
शिकायतकर्ता ने राहुल कुमार (पुत्र अवधेश कुमार सिंह, निवासी रिवेरिया रेजिडेंस अपार्टमेंट, गोमती नगर, लखनऊ) पर आरोप लगाया है कि एक कॉमन फ्रेंड शिवानी के माध्यम से उनकी मुलाकात आरोपी से हुई थी।
आरोपी ने स्टॉक मार्केट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने की लुभावनी नई-नई स्कीम बताकर युवती को बहकाया और उससे 18 लाख रुपये ले लिए।
चेक बाउंस और धमकी का आरोप:
शिकायतकर्ता ने बताया कि लंबे समय तक कोई लाभ नहीं मिलने पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी राहुल कुमार टालमटोल करता रहा। अधिक दबाव बनाने पर, आरोपी ने 25 नवंबर 2024 को दस लाख रुपये का एक चेक एचडीएफसी बैंक, विभूति खंड, गोमती नगर शाखा, लखनऊ का दिया।

शिकायतकर्ता ने जब यह चेक एसबीआई की एसएन हॉस्पिटल शाखा में जमा किया, तो यह डिसऑनर (बाउंस) हो गया। आरोप है कि इसकी सूचना देने के लिए जब रितिका ने राहुल को फोन किया, तो उसने उनके साथ गाली-गलौज की और स्वयं को सपा का नेता बताकर धमकी भी दी।
एसीजेएम-3 ने शिकायतकर्ता के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने के बाद, आरोपी राहुल कुमार को मुकदमे के विचारण के लिए 17 नवंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







