आगरा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
किसानों के अपमान और राजद्रोह के आरोपों से जुड़े एक मामले में विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत गुरुवार को उन्हें तलब करने के संबंध में अपना आदेश सुना सकती है।
इस महत्वपूर्ण विधिक मामले में विगत 3 अप्रैल 2026 को अदालत के समक्ष दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहस की गई थी। परिवादी और बचाव पक्ष ने न्यायालय के सम्मुख अपनी-अपनी लिखित बहस प्रस्तुत करने के साथ ही मौखिक दलीलें भी पेश की थीं।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद अदालत ने संज्ञान के प्रश्न पर आदेश सुरक्षित रख लिया था और इसके लिए कल यानी गुरुवार की तिथि निर्धारित की थी।
उल्लेखनीय है कि यह मामला कंगना रनौत द्वारा किसानों के संबंध में की गई कथित टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसे लेकर उन पर राजद्रोह और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने के आरोप लगाए गए हैं।
यदि कल अदालत इस मामले में संज्ञान लेती है, तो सांसद को न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया जा सकता है।
कानूनी विशेषज्ञों और राजनैतिक गलियारों की नजरें कल आने वाले इस न्यायिक आदेश पर टिकी हुई हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026
- सीजेएम कोर्ट आगरा का सख्त फैसला: फर्जी दस्तावेजों से बिजली कनेक्शन मामले में टोरेंट पॉवर के महाप्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर के दिए आदेश - August 22, 2026




