आगरा।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आगरा जनपद में भ्रष्टाचार निवारण से जुड़े मामलों की पैरवी को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय, आगरा ने घनश्याम गुप्ता (वरिष्ठतम ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी) को विशेष न्यायालय-1 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), आगरा में अभियोजन कार्य हेतु नियुक्त किया है।
शासन के आदेश पर हुई तैनाती:
जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन, गृह (पुलिस) अनुभाग-9 के पत्र संख्या 1703/छ:पु-9/2025-1838847 (दिनांक 16-10-2025) के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है।
शासन द्वारा आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा न्यायालयों के क्षेत्राधिकार वाले विशेष न्यायालय (अ०नि०अधि०) के लिए वरिष्ठतम अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया गया था।
Also Read – आगरा में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0’ का आगाज, मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर जोर

आधिकारिक आदेश और सूचना:
संयुक्त निदेशक अभियोजन, आगरा द्वारा 19 जनवरी 2026 को जारी इस आदेश की प्रतिलिपि निम्नलिखित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है:
* जिला मजिस्ट्रेट, आगरा
* जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), आगरा
* घनश्याम गुप्ता, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी
इस नियुक्ति से भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामलों की कानूनी पैरवी में तेजी आने और न्याय प्रक्रिया में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026








1 thought on “आगरा: विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण) के लिए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति”