आगरा।
आगरा बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों के वार्षिक बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक जी उपस्थित रहेंगे, जो टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
Also Read – शादी में बुकिंग के बावजूद नहीं पहुंचा ‘प्रिंस बैंड’, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने लगाया भारी जुर्माना

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
* दिनांक: 12 जनवरी 2026, सोमवार
* समय: शाम 5:00 बजे
* मुख्य अतिथि: माननीय संजय कुमार मलिक (जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आगरा)
* विशेष आयोजन: पुरस्कार वितरण के पश्चात एसोसिएशन के सभागार में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा रात्रि भोज (Dinner) का आयोजन किया गया है।
संयुक्त सचिव (साहित्य एवं क्रीड़ा) कु० अजरा राईन ने सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




