आगरा।
आगरा कोर्ट में चल रहे बहुचर्चित राणा सांगा केस (सिविल रिवीजन संख्या-119/2025) की सुनवाई आज ए डी जे-19/एम पी/एम एल ए माननीय लोकेश कुमार की कोर्ट में हुई।
सुनवाई का घटनाक्रम:
* विपक्षी पक्ष: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (विपक्षी संख्या-1) की तरफ से अधिवक्ता रईसुद्दीन न्यायालय में उपस्थित हुए।
* अन्य विपक्षी: विपक्षी संख्या-2 रामजीलाल सुमन आज भी न्यायालय में हाज़िर नहीं हुए।
* वादी पक्ष: वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह की तरफ से अधिवक्ता नरेश सिकरवार, एस पी सिंह सिकरवार, और राहुल सोलंकी कोर्ट में मौजूद थे ।
Also Read – विधिक सेवा दिवस पर आगरा जेलों और तहसीलों में जागरूकता शिविर का आयोजन

सुनवाई के दौरान, विपक्षी अधिवक्ता रईसुद्दीन ने वाद पत्र (Plaint) और अन्य वाद से संबंधित दस्तावेज़ उपलब्ध कराने की मांग की।
इस पर वादी अधिवक्ता नरेश सिकरवार ने न्यायालय को अवगत कराया कि वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्री जन्मभूमि केस की सुनवाई के कारण उपस्थित नहीं हो सके।
उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि वाद पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज़ 27 नवंबर से पहले विपक्षी अधिवक्ता को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
न्यायालय ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद, मामले में अगली सुनवाई की तारीख 27 नवंबर नियत की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







