आगरा /प्रयागराज:
भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के घर में एक नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी सीमा बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।
हाईकोर्ट ने सीमा बेग की याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत में चल रहे मुकदमे की कार्रवाई पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है।
न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।
Also Read – आजम खान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई 9 अक्टूबर तक टाली

कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।
इसके बाद याचिकाकर्ता सीमा बेग को राज्य सरकार के जवाब पर अपना रिजाइंडर दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।
गौरतलब है कि 9 सितंबर 2024 को विधायक के घर में नाबालिग नौकरानी मृत पाई गई थी, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया था।
सीमा बेग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर निचली अदालत में चल रहे मुकदमे की पूरी कार्रवाई को रद्द करने की मांग की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख: क्या बिना नोटिस किसी पूजा स्थल को सील कर सकता है प्रशासन ? राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 29, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विवाहित रहते हुए तीसरे व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन’ अवैध, सुरक्षा देने से किया इंकार - March 29, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: “पैसों की वसूली के लिए धूमनगंज थाने को बना दिया गया ‘सिविल कोर्ट'” - March 27, 2026







