आगरा 17 दिसम्बर ।
आगरा न्यायालय स्पेशल जज (एम०पी०, एम०एल०ए०) कोर्ट में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के विरूद्ध धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाना, धार्मिक मान्यताओं एवं धार्मिक स्थलों का दुष्प्रचार करने के सम्बन्ध में भारतीय न्याय संहिता की धारा-299, 302 बी0एन0एस0 में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है । जिसमें न्यायालय ने बहस हेतु दिनांक 20.12.2024 नियत की है ।
शिकायतकर्ता आगरा के अधिवक्ता गगन शर्मा ने कांग्रेस के अध्यक्ष के विरूद्ध यह आरोप लगाये है कि उन्होने दिनांक 01.12.2024 को दिल्ली में रामलीला मैदान में कांग्रेस के रैली में स्वयं की तुलना भगवान शिव के पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगो से की और यह कहा कि “मैं स्वयं शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगो में से एक पवित्र लिंग हूँ मल्लिकार्जुन हूँ “ और मंच पर धार्मिक मान्यताओं एवं स्थलों का मजाक बनाते हुए और स्वयं की तुलना हिन्दूओं के आराध्या शिव के ज्योतिर्लिंगो से की।जिसे कांग्रेस के अधिकृत यू ट्यूब चैनल पर 35,209 लोगों ने देखा।
Also Read – अधिवक्ताओं के साथ मारपीट एवं उंगली चबाने के आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध हुआ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज

शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में खडगे पर यह भी आरोप लगाये है कि वह एक विशेष वर्ग को खुश करने एवं अपने राजनैतिक लाभ के लिये पूर्व में भी हिदू देवताओं का झूठा दुष्प्रचार और अपमान करते रहे है।
शिकायतकर्ता का यह कहना था कि “इस कृत्य से केवल उसकी धार्मिक भावनाओं को ही ठेस नहीं पहुँची है, अपितु उन्होने हजारो शिव भक्त जो विभिन्न स्थानों पर स्थित 12 ज्योतिर्लिंगो के मंदिर में शिव के दर्शन करने जाते है उनका भी विश्वास को तोड़ने का प्रयास किया है।
Also Read – पत्नी को दहेज की खातिर फांसी के फंदे पर लटकाने के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत
इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना न्यू आगरा पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिये लेकिन उस पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता ने न्यायालय स्पेशल जज (एम०पी०, एम०एल०ए० कोर्ट), आगरा के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिनांक 17.12.2024 को प्रस्तुत किया है जिसके विचारण में बहस हेतु दिनांक 20.12.2024 तारीख नियत की गयी है।
Attachment – DocScanner 17 Dec 2024 4-56 am
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




